देश

ऐसा क्या है खास जो फ्लॉफ होते होते सुपरहिट हुई हनुमान अंश फिल्म

ऐसा क्या है खास जो फ्लॉफ होते होते सुपरहिट हुई हनुमान अंश फिल्म

डिजिटल डेस्क। बाबा नीम करोली पर आधारित फिल्म हनुमान अंश 7 अगस्त को सिनेमाघर में रिलीज हुई थी। रिलीज के पहले हफ्ते व दूसरे हफ्ते फिल्म की कमाई नाम मात्र रही जिसको देखकर ऐसा लग रहा था की फिल्म फ्लॉप हो जाएगी। फिल्म ने तीसरे सप्ताह थोड़ी रफ्तार पकड़ी। उसके बाद देखते ही देखते फिल्म ने तीसरे सप्ताह अपने पहले व दूसरे सप्ताह का रिकॉर्ड तोड़ते हुए सबसे ज्यादा कमाई की। बाबा नीम करोली पर आधारित फिल्म का बजट मात्र 2 करोड़ रुपए है पर देखते ही देखते फिल्म ने लगभग 40 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। फिल्म में बाबा नीम करोली के जीवन चरित्र पर आधारित हर एक विषय का वर्णन किया गया है जो व्यक्ति फिल्म देख रहा है उसका कहना है कि फिल्म को देखकर मन को शांति मिलती है साथ ही कुछ लोगों का कहना है कि एसी फिल्म हर साल बननी चाहिए जिससे लोगों के मन को शांति मिल सके। हनुमान अंश फिल्म में बाबा नीम करोली के हनुमान जी के प्रति श्रद्धा और निष्ठा का संपूर्ण वर्णन किया गया_ है। हाई बजट फिल्म टॉक्सिक के साथ व अन्य फिल्मों के साथ रिलीज हुई हनुमान अंश एक समय ऐसा लग रहा था कि फिल्म प्लॉफ हो जाएगी पर फिल्म निर्माता का मानना था कि जब प्रभु की फिल्म है तो फ्लॉप होने की कोई संभावना ही नहीं है।

शुरुआत में कुर्सी व थियेटर खाली रहे पर बाद में बाबा ने अपनी कृपा से फिल्म को फ्लॉप होने से बचा लिया जिसके साथ ही फिल्म ने कई हाई बजट फिल्म को टक्कर देना शुरू कर दिया है। इसके बाद फिल्म अपने बजट से कई गुना ज्यादा कमा चुकी है और साथ ही फिल्म की कमाई प्रतिदिन बढ़ रही है।