देशसहारनपुर

मस्जिद ध्वस्तीकरण : सांसद इमरान मसूद बोले – सहारनपुर के लोगों के लिए आज का काला दिन…

मस्जिद ध्वस्तीकरण : सांसद इमरान मसूद बोले – सहारनपुर के लोगों के लिए आज का काला दिन…

डिजिटल डेस्क , उत्तर प्रदेश: सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद के प्रशासन द्वारा ध्वस्तीकरण के बाद सियासत गरमा गई है। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि इस मामले में कानूनी लड़ाई मजबूती के साथ लड़ी जाएगी और जरूरत पड़ी तो सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे। इमरान मसूद ने सरकार और प्रशासन पर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा ये आज सहारनपुर के लोगों के लिए काला दिन है। सहारनपुर के लोगों को काली पट्टी बांधकर इसका विरोध करना चाहिए

आपको बता दे कि सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर की 70 वर्ष मस्जिद गिराए जाने को लेकर सियासत तेज हो गई है. कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने मस्जिद गिराए जाने की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए इसे संविधान और कानून के खिलाफ बताया है. ध्वस्तीकरण के बाद कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मस्जिद पक्ष के पास इस मामले से जुड़े सभी सबूत मौजूद हैं और इस लड़ाई को कानून के दायरे में रहकर मजबूती से लड़ा जाएगा। इमरान मसूद ने कहा कि यह मामला आने वाले समय में देश में एक नजीर बन सकता है। उन्होंने प्रशासन की कार्रवाई को संविधान और अधिकारों से जोड़ते हुए सवाल उठाए। इमरान मसूद ने बिजली के बिल का भी जिक्र किया और कहा कि बिजली का बिल वेबसाइट से निकालकर सामने आया है। उन्होंने कहा कि यह मामला राजनीति करने का विषय नहीं है, बल्कि अधिकारों और कानून से जुड़ा मामला है। इमरान मसूद ने कहा हम कानून के दायरे में रहकर सब काम करेंगे. हम कानून इनकी तरह नहीं तोड़ेंगे. हमारे पास यह हमारा मौलिक अधिकार है।

सहारनपुर के लोगों के लिए काला दिन- इमरान

कांग्रेस सांसद ने कहा कि आज का दिन काला दिवस है, बेहद दुखद है उन्होंने कहा अधिकारों का लगातार हनन किया जा रहा है। उन्होंने साफ कहा कि मस्जिद पक्ष की ओर से कानूनी लड़ाई जारी रहेगी और जरूरत पड़ने पर सुप्रीम कोर्ट तक इस मामले को ले जाया जाएगा। वहीं, इमरान मसूद ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति किसी के बहकावे में आकर कोई गलत कदम न उठाए। उन्होंने लोगों से कानून के दायरे में रहकर अपनी लड़ाई लड़ने और माहौल खराब न करने की अपील की है।