राजनीतिसहारनपुर

सहारनपुर जाएंगे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, मस्जिद कमेटी के सदस्यों से करेंगे मुलाकात

सहारनपुर जाएंगे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, मस्जिद कमेटी के सदस्यों से करेंगे मुलाकात

डिजिटल डेस्क, लखनऊ : उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय सोमवार को सहारनपुर जाएंगे। सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर के अंदर मस्जिद को तोड़े जाने के मामले में अजय राय मस्जिद कमेटी के सदस्यों से मुलाकात करेंगे और पूरे मामले की जानकारी लेंगे।

बताया जा रहा है कि अजय राय मस्जिद को लेकर सामने आए घटनाक्रम के विरोध में सहारनपुर पहुंच रहे हैं। वह मस्जिद कमेटी के सदस्यों से बातचीत कर मामले की मौजूदा स्थिति की जानकारी लेंगे।

वहीं, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी सहारनपुर में मस्जिद तोड़े जाने के मामले को लेकर वहां पहुंचने वाले हैं। ऐसे में सहारनपुर में इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है।