देशलखनऊ

मायावती ने फिर किनारे किया आकाश आनंद को,ईशान आनंद को मिली बड़ी जिम्मेदारी,15 राज्‍यों पर रखेंगे नजर

मायावती ने फिर किनारे किया आकाश आनंद को,ईशान आनंद को मिली बड़ी जिम्मेदारी,15 राज्‍यों पर रखेंगे नजर

डिजिटल डेस्क , लखनऊ : बसपा सुप्रीमो मायावती ने बड़ा फैसला लेते हुए भतीजे आकाश आनंद को साइड करते हुए अपने छोटे भतीजे ईशान आनंद को पार्टी का मुख्य सेक्टर प्रभारी बना दिया है। ईशान, आकाश आनंद के छोटे भाई हैं। जिसके बाद बसपा सुप्रीमो की सियासी रणनीति को लेकर चर्चा तेज हो गई हैं।

आपको बता दे कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने आकाश आनंद के छोटे भाई ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। ईशान, आकाश आनंद के छोटे भाई, और मायावती के भाई आनंद कुमार के छोटे बेटे हैं। लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय में हुई एक बड़ी बैठक के बाद यह बात सामने आई है कि ईशान को कई अलग-अलग राज्यों में पार्टी के कामकाज की देख रेख का जिम्मा दिया गया है। राज्‍यों में पार्टी की संगठनात्‍मक गतिविधियों और कामकाज की समीक्षा करेंगे। ईशान आनंद इन राज्यों की संगठनात्मक रिपोर्ट अपने पिता और बसपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद कुमार को सौंपेंगे।

आकाश आनंद ने बदला बायो

तो वही राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर कोआर्डिनेटर पद से हटाए जाने के बाद सोशल मीडिया पर अपना बायो एक बार फिर बदल दिया है। आकाश आनंद ने 4 दिन में दूसरी बार बायो बदला है। उन्होंने अब खुद को BSP समर्थक’ बताया है। इससे पहले उन्होंने अपने बायो में BSP कार्यकर्ता लिखा हुआ था। आकाश आनंद के सोशल मीडिया प्रोफाइल में लगातार हो रहे इन बदलावों को सियासी गलियारों में पार्टी और शीर्ष नेतृत्व से बढ़ती दूरी के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।