देशकानपुर देहात

युवक ने फांसी लगाकर दी जान

युवक ने फांसी लगाकर दी जान

रामप्रकाश श्रीवास्तव , संवाददाता

कानपुर देहात : कोतवाली क्षेत्र के सिंहपुर शिवली गांव में सोमवार की दोपहर एक 18 वर्षीय युवक ने गांव के बाहर ढुलभजन हार में नाली के किनारे खड़े शीशम के पेड़ से दुपट्टे के सहारे संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युबक की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे कोतवाल ने छानबीन कर फील्ड यूनिट टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित कराए।पुलिस ने घटना की सूचना दर्ज कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सोमवार की दोपहर शिवली कोतवाली क्षेत्र के सिंहपुर शिवली गांव निवासी बलराम उर्फ शीलू पुत्र रामसेवक कमल ने गांव के बाहर सिंहपुर के मजरा उदेतपुर गांव निवासी बालचंद के खेत पर नाली के पास खड़े शीशम के पेड़ में दुपट्टे के सहारे संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब खेत मालिक बालचंद अपने खेतों की तरफ गए तो पेड़ में युवक का शव लटका देख घटना की जानकारी परिजनों को दी। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों के बीच चीख पुकार मच गई। मृतक के पिता रामसेवक,मां सीता,भाई कृष्णा व शिवा उर्फ सनी तथा बहन शिवानी का रो रो के बुरा हाल हो गया। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर फील्ड यूनिट टीम को बुला साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में ले पंचायत नामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है ।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जांच कर कार्यवाही की जाएगी।