देशलखनऊ

पत्नी ने प्रेमी संग रहने की जताई इच्छा,पति ने मंदिर में कराई शादी

पत्नी ने प्रेमी संग रहने की जताई इच्छा,पति ने मंदिर में कराई शादी

डिजिटल डेस्क, लखनऊ : मलिहाबाद में अनोखा मामला सामने आया है। PRD जवान ने पत्नी की इच्छा का सम्मान करते हुए उसकी शादी उसके प्रेमी से करा दी। स्थानीय मंदिर में महिला और उसके प्रेमी ने सात फेरे लिए, जिसके बाद उसे प्रेमी के साथ विदा कर दिया गया। इस अनोखी शादी की पूरे इलाके में जमकर चर्चा हो रही है।

आपको बता दे कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद इलाके से एक अनोखी और दिल छू लेने वालीघटना सामने आई है। यहां एक PRD जवान ने अपनी पत्नी की इच्छा और खुशी का सम्मान करते उसकी शादी उसके प्रेमी से करवा दी। PRD जवान की शादी करीब 1 साल पहले हुई थी। शादी के बाद कुछ समय तक सब ठीक रहा था। कुछ दिन पहले उसकी पत्नी बिना बताए घर से चली गई थी। परिवार के लोगो ने उसकी बहुत तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया जिसको बाद परिवार के लोगो ने थाने में उसके लापता होने की सूचना दी थी। जिसके बाद पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी के साथ ढूंढ निकाला और दोनों को थाने लेकर आई। सूचना मिलते ही महिला के मायके और ससुराल दोनों पक्षों के लोग थाने गए और परिजनों ने महिला को वापस घर चलने के लिए समझाया लेकिन उसने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई। पीआरडी जवान ने अपनी पत्नी की इच्छा और खुशी का सम्मान करते हुए कोई विवाद खड़ा करने के बजाय खुद उसकी शादी उसके प्रेमी से करवा दी है। मलिहाबाद के एक स्थानीय मंदिर में महिला और उसके प्रेमी का विवाह संपन्न कराया गया। 7 फेरे और रस्मों के बाद पीआरडी जवान ने खुद अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ विदा किया दिया है। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों की सहमति के बाद शादी की रजामंदी बनी, किसी ने भी कानूनी कार्रवाई को लेकर शिकायत नहीं दी। घटना के बाद इलाके में इसकी खूब चर्चा हो रही है।