देश

BRICS सम्मेलन से पहले भारत पहुंचे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, पीएम मोदी से आज होगी अहम द्विपक्षीय बैठक

BRICS सम्मेलन से पहले भारत पहुंचे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, पीएम मोदी से आज होगी अहम द्विपक्षीय बैठक

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली : 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत पहुंच गए हैं। शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे उनका विशेष विमान दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। भारत इस साल BRICS की अध्यक्षता कर रहा है और 12-13 सितंबर को भारत मंडपम में सम्मेलन आयोजित होना है।

एयरपोर्ट पर विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह (गोंडा सांसद) ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने X पर पोस्ट कर कहा कि भारत-रूस के बीच बहुआयामी और लंबे समय से चले आ रहे संबंध हैं, जो विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी पर आधारित हैं।” पुतिन यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद पहली बार भारत आए हैं और यह एक साल से भी कम समय में उनकी दूसरी भारत यात्रा है। इससे पहले वे 5 दिसंबर 2025 को भारत आए थे।

आज पीएम मोदी से होगी मुलाकात

अपनी यात्रा के दौरान पुतिन आज शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से द्विपक्षीय बैठक करेंगे। बैठक के बाद दोनों नेता BRICS बिजनेस फोरम को भी संबोधित करेंगे। क्रेमलिन प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने बताया कि बैठक में व्यापार और आर्थिक सहयोग प्रमुख मुद्दा रहेगा।

बातचीत के 3 बड़े फोकस:

1. डिफेंस – Su-57 फिफ्थ जेनरेशन फाइटर जेट (75 विमानों की डील), S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम की अगली खेप, न्यूक्लियर सबमरीन और ब्रह्मोस सहयोग की समीक्षा।

2. क्रूड ऑयल और ऊर्जा सुरक्षा – भारत ने साफ किया है कि वह अपनी जरूरत के हिसाब से तेल खरीदेगा। होर्मुज स्ट्रेट के तनाव के बीच रूस के साथ लॉन्ग टर्म क्रूड सप्लाई डील पर चर्चा संभव है।

3. लोकल करेंसी में व्यापार – डॉलर पर निर्भरता कम करने के लिए रुपया-रूबल में कारोबार और सीमा पार भुगतान प्रणाली पर बड़ी चर्चा होगी।