डिजिटल डेस्क, हापुड़ : कोतवाली हापुड़ क्षेत्र के फ्रीगंज रोड पर कचहरी के सामने एक युवती से युवक मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गया। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

