डिजिटल डेस्क, जौनपुर। जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत करने और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए जौनपुर पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के निर्देशन में 28 थानों की पुलिस टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कुल 205 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में 191 वारंटी (NBW) और 14 वांछित अभियुक्त शामिल हैं। सबसे अधिक गिरफ्तारी थाना खुटहन से 15, जबकि चंदवक से 12, लाइन बाजार और गौराबादशाहपुर से 11-11 तथा मुंगराबादशाहपुर और मड़ियाहूं से 10-10 अभियुक्तों की हुई।
वहीं जफराबाद, खुटहन, केराकत, जलालपुर और बरसठी थानों की पुलिस ने वांछित अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया।
पुलिस का कहना है कि वारंटी और वांछित अभियुक्तों के खिलाफ यह विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा।
जौनपुर : पुलिस का बड़ा एक्शन, 28 थानों की कार्रवाई में 205 आरोपी गिरफ्तार

