अपराधमेरठ

मेरठ का नीला ड्रम कांड : जज के दोषी बताते ही रोने लगे साहिल और मुस्कान,दोनों रोते हुए बैरक लौटे

मेरठ का नीला ड्रम कांड : जज के दोषी बताते ही रोने लगे साहिल और मुस्कान,दोनों रोते हुए बैरक लौटे

डिजिटल डेस्क, यूपी टीम : मेरठ में नील ड्रम से मशहूर चर्चित सौरभ हत्याकांड में आरोपी मृतक की पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल को मेरठ की जिला कोर्ट ने दोषी माना है। जिला कारागार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुस्कान और साहिल की पेशी हुई। जिला जज ने दोनों को दोषी करार दिया है। इसके बाद दोनों रोने लगे और वहां मौजूद जेल कर्मियों ने उन्हें चुप करने का प्रयास किया लेकिन वह रोते रहे रोते-रोते ही दोनों को बैरक ले जाया गया। कोर्ट ने दोषियों को अपनी सफाई व पक्ष रखने के लिए 15 दिन का समय देते हुए अगली सुनवाई की तारीख 14 अक्टूबर तय कर दी है।

मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत नीले ड्रम हत्याकांड में बुधवार को जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा द्वितीय की अदालत ने मुख्य आरोपी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को हत्या और साक्ष्य मिटाने का दोषी करार दिया है। जिला जज ने दोनों को दोषी करार दिया है। इसके बाद दोनों रोने लगे और मुस्कान अपने दुपट्टे से और साहिल अपने हाथों से हाथों पहुंचते हुए बैरक लौट गया। सुनवाई के दौरान मुस्कान की गोद में उसकी नन्ही बेटी भी मौजूद थी। मुस्कान 3 दिन से जेल में पूजा कर रही थी। बुधवार को दोनों ने जेल में खाना भी कम खाया। जब मुस्कान और साहिल को दोषी करार देने के दौरान सौरभ की मां रेनू देवी ,भाई बबलू ,ताई और बुआ कुसुम आदि परिजन भी न्यायालय में मौजूद रहे परिजनों ने कहा कि अदालत के निर्णय से उन्हें राहत मिली है और उन्होंने दोनों के लिए फांसी की मांग की है।

बड़ी बेटी व मां-बाप से मिलना चाहती है मुस्कान

मेरठ जेल के वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ वीरेश राज शर्मा के अनुसार मुस्कान और साहिल दोनों पहले जेल में सामान्य जिंदगी व्यतीत कर रहे थे लेकिन फैसले की तारीख से पहले दोनों के व्यवहार में कुछ बदलाव दिखाई दिया मुस्कान ज्यादा पूजा पाठ कर रही थी और साथ ही भगवान शिव की पूजा में लगी रहती थी वही साहिल की बात करें तो साहिल किसी से ज्यादा बात नहीं करता था क्योंकि हर कोई उससे हत्याकांड के बारे में बात करता था इसलिए वह चुप ही रहने लगा था और अपने काम करता रहता था जहां मुस्कान ने जेल अधिकारियों से मां-बाप और अपनी बड़ी बेटी से मिलने की इच्छा जताई थी लेकिन इस पर जेल अधिकारियों से बताया कि मां-बाप मिलने आएंगे तो उन्हें मिलवा दिया जाएगा किसी को विशेष रूप से घर से बुलाकर जेल में नहीं मिलवाया जाता है। आज तक मुस्कान से मिलने के लिए कोई भी उसकी पारिवारिक सदस्य नहीं आया है

बता दे कि मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की रहने वाली मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर अपने पति सौरव की हत्या कर दी थी और उसके शव को टुकड़े में काटकर नील ड्रम में भर दिया था और उसे सीमेंट से पैक कर दिया था इसके बाद पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए मुस्कान और साहिल को गिरफ्तार कर लिया था और तभी से ही दोनों मेरठ जेल में बंद है।