देशलखनऊ

यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव का बड़ा बयान,कहा-एक कचौड़ी, दो समोसा, BJP पर नहीं है भरोसा

यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव का बड़ा बयान,कहा-एक कचौड़ी, दो समोसा, BJP पर नहीं है भरोसा

डिजिटल डेस्क , लखनऊ : प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कचौड़ी और समोसे का जिक्र करते हुए बीजेपी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि एक कचौड़ी, दो समोसा, बीजेपी पर नहीं है भरोसा। अब अखिलेश यादव का यह कचौड़ी-समोसा वाला बयान राजनीतिक चर्चा का विषय बना हुआ है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलने के लिए नई पीढ़ी का उदाहरण दिया है। अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी पर भरोसा नहीं है। अपने बयान के जरिए उन्होंने कहा एक कचौड़ी, दो समोसा,बीजेपी पर नहीं भरोसा।अखिलेश यादव के इस बयान के बाद सियासी हलकों में चर्चा तेज हो गई है। राज्यसभा चुनाव को लेकर अखिलेश यादव ने यूपी के विधायकों से अपने तीसरे प्रत्याशी को जिताने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि जिन्हें भी बीजेपी को हराना है, वो आगे आ सकते हैं। सपा सभी का स्वागत करती है। समाजवादी पार्टी और बीजेपी के बीच उत्तर प्रदेश की राजनीति में लगातार बयानबाजी देखने को मिलती रही है। ऐसे में अखिलेश यादव का यह ताजा बयान भी राजनीतिक बहस का हिस्सा बन गया है। अखिलेश यादव ने कहा कि आने वाले दिनों में PDA और जनता BJP का सफाया कर देगी।

बता दे कि शाहजहांपुर और एटा में साधुओं की हत्या को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि उन्हें हत्या के कारण की जानकारी नहीं है, लेकिन उन्होंने सरकार पर साधुओं को सम्मान नहीं मिलने का आरोप लगाया। शाहजहांपुर के खुदागंज में दो साधुओं के शव मंदिर परिसर में जले हुए मिले हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है।