अध्यात्मिकमथुरा

प्रेमानंद महाराज के समर्थन में उतरे विराट कोहली,कहा-5 करोड़ लेकर दर्शन की बात झूठ,श्रद्धा और आस्था लिए जाता हूं

प्रेमानंद महाराज के समर्थन में उतरे विराट कोहली,कहा-5 करोड़ लेकर दर्शन की बात झूठ,श्रद्धा और आस्था लिए जाता हूं

डिजिटल डेस्क: विराट कोहली और प्रेमानंद महाराज से जुड़ा 5 करोड़ का दावा सोशल मीडिया पर वायरल है। प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाने के लिए विराट कोहली द्वारा 5 करोड़ रुपये लेने के दावे को उनकी टीम ने साफ तौर पर खारिज कर दिया है। टीम ने इसे पूरी तरह झूठा और निराधार बताया है। टीम के अनुसार, कोहली आश्रम में आस्था और श्रद्धा के चलते जाते हैं। क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते रहे हैं।

प्रेमानंद महाराज के आश्रम से जुड़े विवाद के बीच भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली का नाम भी चर्चा में आ गया है। प्रेमानंद महाराज को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने उनका समर्थन किया है। विराट कोहली ने स्पष्ट कहा है कि वो प्रेमानंद महाराज के यहां अपनी आस्था से जाते हैं रुपए लेने का दावा झूठ है। विराट कोहली की टीम ने आधिकारिक बयान जारी कर इन दावों को पूरी तरह झूठा और बेबुनियाद बताया है. टीम ने साफ किया कि विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा केवल अपनी गहरी आस्था और सच्ची श्रद्धा के चलते प्रेमानंद महाराज से मिलने जाते हैं।
फलाहारी महाराज ने दावा किया था कि प्रॉपर्टी बिल्डर और राजस्थान की एक निजी कंपनी ने विराट कोहली को प्रेमानंद महाराज के आश्रम लाने के लिए 5 करोड़ रुपये दिए थे । इस पर विराट कोहली ने दावों को पूरी तरह झूठा, निराधार और तथ्यात्मक रूप से गलत बताया है। स्पोक्सपर्सन के मुताबिक, विराट कोहली प्रेमानंद महाराज जी के प्रति गहरी आस्था और श्रद्धा के कारण उनसे मिलने जाते हैं। साथ ही मीडिया से अपील की गई है कि ऐसे दावों को प्रचारित करने से पहले तथ्यों की पुष्टि की जाए। विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा अक्सर प्रेमानंद महाराज से मिलने वृंदावन जाते रहते हैं । दोनों की महाराज के साथ मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आते रहे हैं।

क्या है पूरा मामला

दुनियाभर में करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र संत प्रेमानंद महाराज के हित राधा केली कुंज’ आश्रम को लेकर भारी बवाल मचा हुआ है। उनके शिष्य रसिक दुलारी की मौत के बाद हर दिन नए-नए दावे सामने आ रहे हैं। इस विवाद में सबसे नया और चौंकाने वाला दावा क्रिकेटर विराट कोहली से जुड़ा है। पहली बार विराट कोहली को 5 करोड़ रुपये देकर आश्रम लाया गया था। इसी रकम की वसूली के लिए आश्रम में साजिश का खेल रचा जा रहा है। ASK NEWS इन आरोपों की पुष्टि नहीं करता है।