अध्यात्मिक

कैंची धाम में भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट,दर्शन के लिए अब रजिस्ट्रेशन जरूरी?,लिमिट होगी तय

कैंची धाम में भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट,दर्शन के लिए अब रजिस्ट्रेशन जरूरी?,लिमिट होगी तय

डिजिटल डेस्क , उत्तराखंड : प्रसिद्ध कैंची धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने दर्शन और व्यवस्थाओं में बदलाव की तैयारी की है। कैंची धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए डीएम और एसएसपी की ओर से शासन को संयुक्त रूप से श्रद्धालुओं के अनिवार्य रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था लागू करने की सिफारिश भेजी जाएगी। हनुमान अंश फिल्म की चर्चा के बीच कैंची धाम को लेकर लोगों की दिलचस्पी और बढ़ी है।

उत्तराखंड स्थित कैंची धाम में पिछले वीकेंड मे 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने के बाद प्रशासन ने भीड़ प्रबंधन को लेकर बड़ा कदम उठाया है। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में श्रद्धालुओं के अनिवार्य पंजीकरण, पार्किंग, यातायात, शटल सेवा और मंदिर में अलग प्रवेश-निकास व्यवस्था पर चर्चा हुई है। फिलहाल 20 से 25 हजार श्रद्धालुओं की संख्या को संभालने योग्य सीमा मानने का प्रस्ताव है। शासन की मंजूरी के बाद व्यवस्था लागू होगी। श्रद्धालुओं और पर्यटकों को कैंची धाम पहुंचने से पहले पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। बिना पंजीकरण कैंची धाम में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। प्रशासन जल्द ही पंजीकरण पोर्टल शुरू करने की तैयारी में जुट गया है। इसके लिए डीएम और एसएसपी अपनी संयुक्त रिपोर्ट जल्द शासन को भेजेंगे। शिप्रा नदी की सुरक्षा, अवैध बाइक टैक्सी और होटल-होमस्टे की मनमानी कीमतों पर भी निगरानी बढ़ाई जाएगी

हनुमान अंश के बाद ज्यादा पहुंच रहे श्रद्धालु

नैनीताल के कैंची धाम में इन दिनों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। मौसम बदलने के साथ बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन के लिए देशभर से लोग पहुंच रहे हैं। कैंची धाम मंदिर में प्रतिदिन 20 से 25 हजार श्रद्धालुओं को प्रवेश देने की सीमा निर्धारित की जा सकती है। मंदिर में प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग द्वार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। चारधाम यात्रा की तर्ज पर एक ऑनलाइन पोर्टल तैयार किया जाएगा। श्रद्धालु पोर्टल और संबंधित मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे। वीकेंड, छुट्टियों और विशेष अवसरों पर श्रद्धालुओं की संख्या अचानक कई गुना बढ़ जाती है। हनुमान अंश मूवी के बाद कैंची धाम में ज्यादा श्रद्धालु पहुंच रहे