अपराधदिल्ली

दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी,कई लोगों के दबे होने की आशंका

दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी,कई लोगों के दबे होने की आशंका

डिजिटल डेस्क , नई दिल्ली: दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इमारत गिरने से मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। घायलों को इलाज के लिए एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया है। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची हैं। राहत-बचाव का काम जारी है।

राजधानी दिल्ली के सीमापुरी में बड़ा हादसा हो गया। एक 5 मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। इमारत के गिरने से आसपास के 2 से 3 मकान भी इसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। दिल्ली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। मलबे में 2 दर्जन से अधिक लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, कितने लोग वास्तव में मलबे में फंसे हैं और कितने लोग घायल हुए हैं, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, हाल में आए भूकंप के बाद इमारत में दरारें आ गई थीं। आशंका जताई जा रही है कि दरारों के कारण इमारत कमजोर हुई और बाद में यह हादसा हुआ। हादसे की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, नगर निगम और सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। मलबे को हटाकर उसमें फंसे लोगों को बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। मौके पर राहत बचाव अभियान जारी है और प्रशासन की टीमें स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। घायलों और मलबे में फंसे लोगों की संख्या को लेकर आगे आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।