डिप्टी सीएम आज करेंगे डिजिटल क्रिएटर्स, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को सम्मानित

ग्रेटर नोएडा। नमस्कार फाउंडेशन एवं जीएनआइओटी कालेज के संयुक्त तत्वावधान में नमस्कार उत्तर प्रदेश स्टेट क्रिएटर्स अवार्ड 2026 का आयोजन किया जा रहा है। समारोह उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से चयनित डिजिटल क्रिएटर्स, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, कंटेंट क्रिएटर्स एवं नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया जा रहा है। समारोह के
मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और विशिष्ट अतिथि
सांसद मनोज तिवारी और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और इसरो के वैज्ञानिक अभिषेक सिंह रहेंगे।