बुलंदशहर । बुलंदशहर में खुले नाले में गिरी 11 वर्षीय छात्रा चारु कश्यप का 70 से अधिक घंटे बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। यह दुखद घटना 28 जुलाई 2026 को नगर कोतवाली क्षेत्र के भूतेश्वर मंदिर के पास हुई थी, जब सुशीला इंटरनेशनल स्कूल की कक्षा 4 की छात्रा चारु स्कूल से घर लौट रही थी। भारी बारिश के कारण सड़क पर जलभराव था, जिससे बचने के लिए वह नाले की पटिया पर खड़ी हुई और पैर फिसलने के कारण तेज बहाव में बह गई। हालांकि नगरपालिका के चार अफसर सस्पेंड कर दिए गए हैं। इसमें दो सफाई इंस्पेक्टर, दो जेई शामिल हैं। वहीं बच्ची के पता नहीं चलने पर परिजनों में आक्रोश देखने को मिल रहा है और स्थानीय निवासी पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल खड़े कर रहे हैं। बता दें कि भयंकर बारिश के पानी में लापता हुई बच्ची चारु के मामले में जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने शासन को लिखित में शिकायत कर कार्यवाही की मांग की थी।
जिस पर गौर फरमाते हुए उत्तर प्रदेश शासन ने दो सफाई निरीक्षक व दो अवर अभियंताओं को निलंबित किया गया है।
70 घंटे बाद भी 11 वर्षीय बच्ची का नहीं लग सका सुराग
📢 शेयर करें:

📢 शेयर करें:
📰 सम्बंधित समाचार (Related News)
कानपुर अपडेट: 8 साल में करोड़ों बना था शाहजेव,रिटायर्ड दरोगा के बेटे ने 8 दिन में किए 180 करोड़ का लेनदेन
डिजिटल डेस्क, कानपुर : बेकनगंज के तलाक महल रेल पटरी इलाके में रहने वाला शाहजेव वारिस महज 8...
🕒
गंदगी में बन रहे थे समोसे और एग करी, खाद्य सुरक्षा विभाग ने तीन किचन से लिए 15 नमूने
डिजिटल डेस्क, कानपुर नगर। जिलाधिकारी के आदेश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने रविवार को गंदगी और अस्वच्छ परिस्थितियों...
🕒
संभल में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से तीन महिलाओं की मौत, 12 घायल
डिजिटल डेस्क, संभल। संभल में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई,...
🕒
