जिला न्यायालय से निकाली गई तिरंगा यात्रा

रामप्रकाश श्रीवास्ताव, संवाददाता
कानपुर देहात। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जनपद न्यायालय , माती में वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में जिला जज रविन्द्र सिंह सहित अन्य न्यायिक अधिकारी एवं अधिवक्तागण उपस्थित रहे।जिला जज रविन्द्र सिंह ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। हमें संविधान के मूल्यों और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक पालन करना चाहिए।वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम सिंह सिसोदिया ने कहा कि न्यायालय परिसर से निकली तिरंगा यात्रा राष्ट्रप्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश देती है। जिला बार एसोसिएशन, कानपुर देहात के अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि तिरंगा हमारे स्वाभिमान, स्वतंत्रता और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करते हुए हमें संविधान, न्याय और राष्ट्रहित के प्रति अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करना चाहिए। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य केवल राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान प्रकट करना नहीं, बल्कि समाज में एकता, भाईचारे, सद्भाव और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करना भी है।इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन, माती मुख्यालय के अध्यक्ष शैलेन्द्र तिवारी, पूर्व अध्यक्ष रमेश पांडे, संजय सिसोदिया, प्रमोद सिंह नायक, अमित चौहान, जितेंद्र तिवारी, दीपक तिवारी, के.के. सिंह, पूर्व महामंत्री अरविन्द कुशवाहा, धीरेन्द्र भदौरिया, विपिन शर्मा, अमित राठौर, दिव्यांशु सिसोदिया, अक्की, श्रीकान्त, सुभाष, प्रीति एवं उमा सहित अन्य अधिवक्तागण उपस्थित रहे।