डिजिटल डेस्क , मेरठ : बहुचर्चित ‘नीले ड्रम’ मर्डर केस में कल 30 सितंबर को कोर्ट का फैसला आएगा। आरोप है कि मुस्कान ने बॉयफ्रेंड साहिल के साथ मिलकर पति सौरभ की हत्या की और शव को नीले ड्रम में सीमेंट भरकर छिपाया था।126 पेशियों और 22 गवाहों की गवाही के बाद अब अदालत मुस्कान और साहिल से जुड़े इस चर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाएगी।
उत्तर प्रदेश के मेरठ में चर्चित नीले ड्रम मर्डर केस में कोर्ट का फैसला 30 सितंबर को आने वाला है। मुस्कान रस्तोगी ने अपने बॉयफ्रेंड साहिल के साथ मिलकर पति सौरभ राजपूत की हत्या की और शव को नीले ड्रम में पैक कर दिया था। जिला जज मेरठ अरविंद कुमार मिश्रा की अदालत में इस सनसनीखेज मामले की बहस पूरी हो गई है। अभियोजन पक्ष और वादी पक्ष की ओर से भी अपनी-अपनी बहस पूरी की जा चुकी है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने फैसला सुनाने के लिए 30 सितंबर की तारीख तय की है। तमाम दलीलों पर बहस के बाद अब कोर्ट अपना फैसला सुनाने वाला है। इस दौरान मुस्कान रस्तोगी और उसका प्रेमी साहिल भी कोर्ट में मौजूद रहेगा. इसके अलावा पति सौरभ राजपूत के परिजन भी मौजूद रहेंगे। मुस्कान रस्तोगी और साहिल को क्या सजा मिलती है। इस पर सबकी नजरे रहेगी। इस मामले में मेरठ के जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा 30 सितंबर को फैसला सुनाने वाले हैं. फैसले के दिन दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।
2016 में किया था प्रेम विवाह
मुस्कान रस्तोगी ने 2016 में इंदिरानगर निवासी सौरभ राजपूत से प्रेम विवाह किया था। 2010 में दोनों की एक बेटी हुई थी। शादी के बाद सौरभ लंदन में नौकरी करता था। जबकि मुस्कान मेरठ में रहती थी।इस दौरान मुस्कान की मुलाकात उसके सहपाठी साहिल से हुई और धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई। जिसके कारण सौरभ और मुस्कान में विवाद पैदा हो गया था।
क्या है पूरा मामला
सौरभ राजपूत हत्याकांड का मामला 24 फरवरी 2025 को सौरभ लंदन से वापस मेरठ वापस आया था। सौरभ को मुस्कान रस्तोगी और साहिल के प्रेम प्रसंग की कोई जानकारी नहीं थी। दोनों ने सौरभ की हत्या करने की प्लानिंग बना चुके थे। मुस्कान ने हत्या करने के लिए नींद की गोलियां और 2 चाकू और रेजर बैग खरीद लिए थे। 25 फरवरी को मुस्कान का जन्मदिन था और घर में पार्टी होनी थी। 3 मार्च को सौरभ खाना लेकर घर पहु्ंचा था। जिसमें मुस्कान ने नींद की गोलियां मिला दी। सौरभ खाना खाकर बेहोश हो गया और मुस्कान ने साहिल को बुलाया और दोनों ने सौरभ की हत्या कर दी थी।
