अपराधफतेहपुर

गैस सिलेंडर ब्लास्ट से भरभराकर गिरा मकान, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

गैस सिलेंडर ब्लास्ट से भरभराकर गिरा मकान, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

फतेहपुर : गैस सिलेंडर में हुए जोरदार ब्लास्ट से एक मकान भरभराकर ढह गया। हादसे में मलबे के नीचे दबकर एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

ब्लास्ट की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची। मलबा हटाकर लोगों को बाहर निकाला गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

हादसे में चार लोगों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस और प्रशासन की टीम घटना के कारणों की जांच कर रही है। गैस सिलेंडर में ब्लास्ट किस वजह से हुआ, इसकी भी जांच की जा रही है।