डिजिटल डेस्क, जम्मू-कश्मीर : कठुआ जिले के बसोहली क्षेत्र में मंगलवार को CISF कैंप में जवानों के बीच विवाद के बाद फायरिंग की घटना सामने आई। इसमें चार CISF कर्मियों की मौत हो गई। मृतकों में एक असिस्टेंट कमांडेंट भी शामिल हैं।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बसोहली के मशका क्षेत्र स्थित सेवा हाइडल पावर प्रोजेक्ट में तैनात CISF कर्मियों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद एक जवान ने अपने साथियों पर गोली चला दी। घटना में चार कर्मी घायल हुए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
मृतकों में असिस्टेंट कमांडेंट एवं कंपनी कमांडर अंकित कुमार पांडे, सब-इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह और कांस्टेबल संजीव कुमार व मोहम्मद रफीक शामिल हैं। घटना के बाद संबंधित जवान को हिरासत में लिया गया है। फायरिंग की वजह और घटनाक्रम की विस्तृत जांच की जा रही है।
