रामप्रकाश श्रीवास्तव, संवाददाता
कानपुर देहात। शिवली पुलिस अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार की सुबह वाहन चेकिंग के दौरान बाइक एवं बकरी चोर पुलिस के हत्थे चढ़े। पकड़े गए चोरों के कब्जे से पुलिस ने चोरी की बाइक एवं चोरी का बकरी बरामद की है। गिरफ्तार किए गए दो बाल अपचारियों समेत तीन लोगों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देश पर जिले में अपराधों की रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत शनिवार की सुबह शिवली कोतवाली की औनहां चौकी प्रभारी अजय कुमार द्वारा पुलिस बल के साथ राम गंगा नहर पटरी मार्ग पर रामगढ़ नहर पुल के पास वाहन चेकिंग की जा रही थी तभी भेवान की तरफ से बाइक सवार तीन युवक बकरी लेकर आते हुए दिखाई पड़े जो पुलिस को देखकर वापस मुड़कर भगाने का प्रयास करने लगे। भाग रहे बाइक सवार तीनों युवकों को पुलिस बल द्वारा दौड़ा कर पकड़ लिया गया। पकड़े गए बाइक चालक से जब पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि उक्त स्प्लेंडर बाइक को उन लोगों ने अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में आघू मार्ग से 15 अगस्त की रात चोरी की थी। इसी प्रकार 20 अगस्त को रूरा थाना क्षेत्र में रिन्द नदी के पास से एक किसान की बकरी चोरी की है। बाइक चोरी के मामले में लक्ष्मीकांत सैनी पुत्र पुत्तू लाल निवासी कन्हैया नगर आगू रोड राधे ट्रेडर्स के पीछे अकबरपुर ने अज्ञात चोरों के खिलाफ बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है वहीं रूरा थाना क्षेत्र के गुटैया गांव निवासी रामप्रकाश पुत्र कामता प्रसाद ने भी अज्ञात चोरों के खिलाफ बकरी चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। बाइक एवं बकरी चोरी के मामले में शिवा दीक्षित पुत्र अरुण कुमार दीक्षित निवासी चाटनेवादा थाना रसूलाबाद समेत दो बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया गया है। कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों चोरों के कब्जे से चोरी की बाइक एवं बकरी बरामद की गई है तीनों को जेल भेजा जा रहा है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में शिवली कोतवाल अमरेन्द्र बहादुर सिंह चौकी प्रभारी औनहा अजय कुमार आरक्षी अभिषेक कुमार, गौरव कुमार,ओमवीर,नन्द किशोर आदि लोग शामिल रहे।

