डिजिटल डेस्क : तमिलनाडु में CM विजय सरकार ने नवजात बच्चों के लिए एक अनोखी योजना का ऐलान किया है। तमिलनाडु की थाईमामन थंगा मोथिरम योजना के तहत सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले बच्चों को 1 ग्राम सोने की अंगूठी दी जाएगी। इस योजना की शुरुआत 15 सितंबर से होने वाली है। आपको बता दे कि तमिलनाडु में सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले बच्चों के लिए खास योजना शुरू होने जा रही है। सरकार जल्द ही ‘थाईमामन थंगा मोथिरम’ योजना शुरू करने जा रही है। 22 जून से सरकार ने सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले बच्चों के लिए 1,28,499 सोने की अंगूठियां बनाने और सप्लाई करने का वर्क ऑर्डर जारी किया है इसमें जॉयलुक्कास को 70 प्रतिशत और कल्याण ज्वैलर्स को 30 प्रतिशत का काम दिया गया है।
इस योजना की आधिकारिक शुरुआत 15 सितंबर को होगी। मौजूदा कीमत के हिसाब से एक अंगूठी की कीमत करीब ₹13,600 बताई जा रही है। 22 जून 2026 यानी मुख्यमंत्री विजय के जन्मदिन से सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले बच्चों को इस योजना का फायदा मिलेगा ।बता दे कि योजना के लिए तमिलनाडु मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन ने 14 जुलाई को टेंडर जारी किया था। इसमें कुल 11 कंपनियों ने हिस्सा लिया। इसके लिए जॉयलुक्कास और कल्याण ज्वैलर्स को कुल 1,28,499 सोने की अंगूठियां तैयार करने का ठेका दिया गया है। मौजूदा कीमत के हिसाब से एक अंगूठी की कीमत करीब ₹13,600 बताई जा रही है।

