अपराधकानपुर देहात

16 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगा दी जान, पुलिस जांच में जुटी

16 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगा दी जान, पुलिस जांच में जुटी

रामप्रकाश श्रीवास्वत, संवाददाता

कानपुर देहात। कोतवाली क्षेत्र के असनीपुरवा गांव में एक 16 वर्षीय किशोरी ने कमरे में छत के कुंडे से दुपट्टे के सहारे संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फंदे पर शव लटकता देख परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


शिवली कोतवाली क्षेत्र की ग्रामसभा करोम के मजरा असनीपुरवा गांव निवासी अमोल कटियार की 16 वर्षीय पुत्री छवि कटियार ने शुक्रवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में छत के कुण्डे में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पिता अमोल ने बताया कि शुक्रवार की शाम सभी के साथ पुत्री छवि ने खाना खाया कुछ देर आपस में बात चीत करते रहे और लगभग 10 बजे वह ऊपरी मंजिल पर सोने चला गया और बेटी छवि अपनी मां के साथ नीचे सो गई थी। सुबह पत्नी द्वारा जानकारी होने पर परिजनों के बीच कोहराम मच गया।किशोरी की मौत से मां दीपिका भाई हैपी का रो रो कर बुरा हाल था। औनहां चौकी प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि एक किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है मामले की जांच की जा रही है।