डिजिटल डेस्क, उत्तर प्रदेश : गौतमबुद्ध नगर के सरकारी स्कूलों में प्राइवेट के तर्ज पर पढ़ाई की सुविधाएं मुहैया कराने का प्रयास शिक्षा विभाग की ओर से तेजी से किया जा रहा है। इसी के तहत जिले के पांच और स्कूलों में डिजिटल लाइब्रेरी बनाने का काम किया जा रहा है, लगभग पूरा हो चुका है, अब जल्द ही उनकी सौगात विद्यार्थियों को मिलने वाली है। सभी लाइब्रेरी को सीएसआर फंड के तहत 27 लाख रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा है। इनका काम आनंदा फाउंडेशन की ओर से कराया जा रहा है।
जिला समन्वयक निमार्ण अविनाश सिंह ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर के झट्टा स्थित कंपोजिट विद्यालय और तुगलपुर स्थित प्राइमरी स्कूल , तिलपता एक स्थित प्राइमरी स्कूल, दनकौर स्थित पीएमश्री स्कूल, बदौली बांगर स्थित कंपोजिट विद्यालयमें डिजिटल लाइब्रेरी बनाए जाने काम किया जा रहा है। इन स्कूलों में डिजिटल लाइब्रेरी बन जाने से करीब 2000 विद्यार्थी लाभांवित होंगे। इससे उनके पढ़ाई बेहतर होने के साथ ही डिजिटल में उत्तम बन सकेंगे।लाइब्रेरी में विद्यार्थियों को डिजिटल से जुड़ी चीजों के बारे में पढ़ाया और सिखाया जाएगा, जिससे वह आगे की पढ़ाई के दौरान आसानी से कंप्यूटर के कामों को समझ सकें और सफल हो सकें।
—
NCERT की किताबों समेत यह मिलेगी सुविधा :
सीएसआर फंड के तहत बनाई जा रही डिजिटल लाइब्रेरी में विद्यार्थियों को प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इसमें एनसीईआरटी की किताबें, कंप्यूटर, पोस्टर, टेबल, कुर्सी की सुविधा मुहैया कराई जाएंगी। इसके अलावा दीवारों पर शैक्षणिक से जुड़े पेंटिंग बनाए जाएंगे।
—
जिले के अलग-अलग पांच स्कूलों में डिजिटल लाइब्रेरी बनाई जा रही हैं। यह अगस्त अंत तक शुरू हो जाएंगी। इससे बच्चों की पढ़ाई को बेहतर कराने में मदद मिलेगी। इनको सीएसआर फंड के तहत तैयार किया जा रहा है।- राहुल पंवार, BSA

