रवि शर्मा , उन्नाव: उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में वह राष्ट्रगान के दौरान कार्यक्रम स्थल से बाहर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्नाव में आयोजित उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के 46वें प्रांतीय अधिवेशन, शैक्षिक संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह की बताई जा रही है, जहां सतीश महाना मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों और शिक्षाविदों को सम्मानित किया गया। सतीश महाना ने समारोह में शिक्षकों की भूमिका की सराहना करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया और सम्मानित शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया।
https://x.com/ASKNewsIndia/status/2091260035355779090
इसी कार्यक्रम से जुड़ा एक वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में राष्ट्रगान बजने के दौरान सतीश महाना कार्यक्रम स्थल से बाहर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर विभिन्न तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई लोगों ने इस पर सवाल उठाए हैं।

