देश

विशाखापट्टनम में BRICS संडे साइक्लिंग इवेंट का आयोजन, मनसुख मंडाविया ने दिया फिटनेस का संदेश

विशाखापट्टनम में BRICS संडे साइक्लिंग इवेंट का आयोजन, मनसुख मंडाविया ने दिया फिटनेस का संदेश

रवि शर्मा, आंध्र प्रदेश: विशाखापट्टनम (आंध्र प्रदेश) में BRICS शिखर सम्मेलन के अवसर पर रविवार को BRICS फ्रेंडशिप संडे ऑन साइक्लिंग इवेंट का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने भाग लिया और लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम को ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ के तहत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य लोगों को नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं, खिलाड़ियों और फिटनेस प्रेमियों ने साइक्लिंग में हिस्सा लिया।

मनसुख मंडाविया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हुआ ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ देशभर में जनआंदोलन का रूप ले चुका है। उन्होंने बताया कि देश के हजारों स्थानों पर युवा और नागरिक ‘संडे ऑन साइक्लिंग’ अभियान के माध्यम से फिटनेस का संदेश फैला रहे हैं। साइक्लिंग न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि यह प्रदूषण कम करने और ईंधन की बचत में भी मदद करती है। मंडाविया ने लोगों से नियमित रूप से शारीरिक गतिविधियों में भाग लेने और स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान देने की अपील की।

BRICS खेल मंत्रियों की बैठक के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में सदस्य देशों के प्रतिनिधियों की भी भागीदारी रही। आयोजन का उद्देश्य खेल, फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के साथ-साथ BRICS देशों के बीच सहयोग को मजबूत करना भी है।