देश

ओडिशा तट के पास कार्गो शिप डूबा, 24 क्रू मेंबर सवार; 2 को बचाया गया, 22 की तलाश जारी

ओडिशा तट के पास कार्गो शिप डूबा, 24 क्रू मेंबर सवार; 2 को बचाया गया, 22 की तलाश जारी

रवि शर्मा , ओडिशा: बंगाल की खाड़ी में ओडिशा तट के पास शनिवार को एक बड़ा समुद्री हादसा हो गया। पनामा-ध्वज वाला मालवाहक जहाज एमवी ओशन विनर समुद्र में डूब गया। जहाज पर कुल 24 विदेशी क्रू मेंबर सवार थे। हादसे के बाद भारतीय तटरक्षक बल (ICG) और भारतीय नौसेना ने बड़े स्तर पर खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया है। अधिकारियों के अनुसार, जहाज ओडिशा के पारादीप बंदरगाह से लौह अयस्क लेकर सिंगापुर जा रहा था। यह जहाज पारादीप तट से लगभग 240 समुद्री मील दूर बंगाल की खाड़ी में डूब गया। जहाज पर 20 चीनी, 3 म्यांमार और 1 बांग्लादेशी नागरिक सवार थे।

भारतीय तटरक्षक बल को जहाज से संपर्क टूटने की सूचना मिलने के बाद तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। आसपास मौजूद व्यापारिक जहाजों को भी सहायता के लिए अलर्ट किया गया। बचाव अभियान के दौरान दो क्रू मेंबर लाइफराफ्ट से जीवित बरामद किए गए हैं, जबकि बाकी 22 लोगों की तलाश जारी है।