डिजिटल डेस्क, चंढीगढ़ : पुलिस ने संदिग्ध IED और हथियार से जुड़े एक मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में चंडीगढ़ के थाना-36 में एफआईआर दर्ज की गई है और मामले की जांच जारी है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से संदिग्ध IED और अन्य सामग्री बरामद की गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चंडीगढ़ में आतंकी गतिविधि को अंजाम देने की संभावित योजना बनाई गई थी।
चंडीगढ़ पुलिस ने लोगों से घबराने या किसी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाते हुए सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा और एहतियाती कदम उठाए हैं। नागरिकों से शांत रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई है। चल रही जांच के हित में उचित सत्यापन के बाद आगे की जानकारी साझा की जाएगी।

