डिजिटल डेस्क, गौतमबुद्ध नगर:
नोएडा में 14 साल के आयुष की हत्या से सनसनी मच गई है। आरोप है कि असद जन्मदिन की पार्टी के बहाने आयुष को घर से बुलाकर ले गया और चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी है। घटना के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है और पुलिस टीम उसकी तलाश में जुटी है।
आपको बता दे कि नोएडा के थाना सेक्टर-24 क्षेत्र के चौड़ा गांव में 14 वर्षीय आयुष शुक्ला की हत्या से सनसनी फैल गई। आरोप है कि असद नाम का युवक जन्मदिन की पार्टी देने के बहाने आयुष को घर से बाहर बुलाकर ले गया था। इसके बाद चाकू से हमला कर उसकी हत्या किए जाने का आरोप है। घटना के बाद आरोपी फरार बताया जा रहा है। फ़िलहाल पुलिस अभी टीम बनाकर असद की तलाश कर रही है। मामले को लेकर इलाके में दहशत का माहौल है। घटना के बाद थाना सेक्टर-24 पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
परिजनों के मुताबिक
असद आयुष के घर पहुंचा था और उसकी मां से कहा था कि “आंटी खाना बनाकर रखना, मैं दो मिनट में आयुष के साथ वापस आता हूं।” इसके बाद आयुष घर नहीं लौटा। बेटे की मौत की खबर से मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
असद ने दोस्तों के सामने हत्या करने की बात कबूली
बताया जा रहा है कि घटना के बाद असद ने अपने दोस्तों के सामने कथित तौर पर आयुष की हत्या करने की बात कही। वारदात के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित की हैं और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। नाबालिग की हत्या की इस वारदात ने इलाके में दहशत पैदा कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई जारी है।

