देशअयोध्या

राम मंदिर को मिला पहला CEO,रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को मिली जिम्मेदारी,ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

राम मंदिर को मिला पहला CEO,रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को मिली जिम्मेदारी,ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी अहम भूमिका

शिवम कुशवाहा, अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर के प्रबंधन को लेकर बड़ा फैसला लिया है। भारतीय वायुसेना के सेवानिवृत्त एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट का पहला पूर्णकालिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है। यह फैसला ट्रस्ट की उच्चस्तरीय बैठक में लिया गया।

जितेंद्र मिश्रा ने भारतीय वायुसेना में करीब 40 वर्षों तक सेवा की है। वे 1 जनवरी 2025 को पश्चिमी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ बने थे और 30 अप्रैल 2026 को सेवानिवृत्त हुए। उनके पास 3,000 घंटे से अधिक उड़ान का अनुभव है और उन्होंने फाइटर कॉम्बैट लीडर तथा एक्सपेरिमेंटल टेस्ट पायलट के रूप में भी काम किया है।

5,500 से अधिक आवेदनों के बाद हुआ चयन

राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के लिए देशभर से 5,585 से अधिक आवेदन प्राप्त होने की जानकारी सामने आई थी। चयन प्रक्रिया के बाद अंतिम चरण में पहुंचे उम्मीदवारों में से जितेंद्र मिश्रा के नाम पर सहमति बनी।

मंदिर प्रबंधन और सुरक्षा में निभाएंगे अहम भूमिका

राम मंदिर में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्केया बीच जितेंद्र मिश्रा की नियुक्ति से मंदिर के प्रशासनिक और सुरक्षा प्रबंधन को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।