सत्यम कटियार , फर्रूखाबाद: जनपद में बाढ़ पीड़ितों को राहत प्रदान करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को आ रहे हैं, गुरुवार दोपहर के समय उनका हेलीकॉप्टर फतेहगढ़ पुलिस लाइन परेड ग्राउंड के बगल में दूसरे ग्राउंड पर पंडाल से चंद मीटर की दूरी पर लैंड करेगा, इसके बाद वह फतेहगढ़ पुलिस लाइन ग्राउंड पर बनाए जा रहे भव्य पंडाल में बाढ़ पीड़ितों को बाद राहत सामग्री वितरित करेंगे, इसके अलावा गंगा के कटान में घर गंवाने वाले बाढ़ पीड़ितों को सहायता राशि की चेक और मकान के लिए आवंटित जमीन के पट्टों का प्रमाण पत्र सौंपेंगे, तत्पश्चात मुख्यमंत्री कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री करीब 50 मिनट तक यहां पर रखेंगे और इसके बाद वह मथुरा वृंदावन के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना हो जाएंगे। वहीं सभा स्थल पर वॉटरप्रूफ पंडाल लगाया जा रहा है उसके बगल में दो अन्य वाटरप्रूफ पंडाल लगाए जा रहे हैं, सूत्रों के अनुसार इन पांडाल में करीब 10,000 लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है।
सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज 103 कार्यों का लोकार्पण करेंगे और लगभग 67 कार्यों का शिलान्यास करेंगे एवं 33.63 किमी की सड़कों का शिलान्यास करेंगे, और लगभग 28 करोड़ 53 लाख 99 हजार रुपए की मुख्यमंत्री सौगात दे सकते हैं।
मुख्यमंत्री की सुरक्षा को देखते हुए फतेहगढ़ पुलिस लाइन ग्राउंड पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं कानपुर जोन के कई जनपदों से भारी संख्या में पुलिस बल मंगाया गया है इसके साथ ही अन्य जनपदों से अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारियों, इंस्पेक्टर, सबइंस्पेक्टर सहित पुलिस के अधिकारियों की डिमांड की गई है।
मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए सांसद मुकेश राजपूत भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी जिला अधिकारी डॉक्टर पुलिस अधीक्षक आरती सिंह सहित नेताओं और अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर लिया जायजा लिया।
मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी ने पूरे उत्तर प्रदेश में बाढ़ की बहुत चिंता की है और बाढ़ प्रभावित कई जनपदों में गए हैं, बताया कि फर्रुखाबाद में भी बाढ़ प्रभावित इलाका विशेष रूप से सदर विधानसभा, अमृतपुर विधानसभा है और कुछ कायमगंज विधानसभा का भी हिस्सा बाढ़ प्रभावित है, जो लोग बोल प्रभावित हुए हैं उनका जमीन के पट्टे देने आ रहे हैं, और उनको जो धनराशि है वह भी देंगें और उनकी चिंता स्वाभाविक है, शासन से उनका ऑफिस हम जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के टच में है, है हमारा सौभाग्य है कि कल मुख्यमंत्री जी हमारे बीच में होंगे, और यहां पर बाढ़ प्रभावितों की जो समस्याएं हैं उनका निदान भी करेंगे और जो भी लाभार्थी हैं उनको जो भी धनराशि और सहयोग है वह भी देंगे।

