देशकानपुर देहात

जन्माष्टमी पर्व पर शिवली कोतवाली के अपराध निरीक्षक ने भजन की प्रस्तुति से मोहा मन

जन्माष्टमी पर्व पर शिवली कोतवाली के अपराध निरीक्षक ने भजन की प्रस्तुति से मोहा मन

रामप्रकाश श्रीवास्तव, संवाददाता

कानपुर देहात। कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर शिवली कोतवाली में धूमधाम के साथ मनाए गये कृष्ण जन्मोत्सव पर कोतवाली के अपराध निरीक्षक ने बड़ा ही सुंदर भजन प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। जन्मोत्सव कार्यक्रम में शिवली कोतवाल द्वारा विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, वैसे तो शिवली कोतवाली में प्रतिवर्ष भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता रहा है लेकिन इस बार शिवली कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने जन्माष्टमी पर्व को ऐतिहासिक बना दिया। शिवली कोतवाली जन्माष्टमी पर्व पर मथुरा बृन्दावन एवं बरसाना लग रही थी। कोतवाली में ख्याति प्राप्त गायक कलाकारों द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें गायक कलाकारों ने भजनों को सुनाकर समां बांध दिया। वहीं कोतवाली के अपराध निरीक्षक शीलेंद्र सिंह यादव ने बड़ा ही सार गर्वित भजन सुनकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस दौरान कोतवाली क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने उपस्थित होकर भगवान का जन्मोत्सव मनाया। कार्यक्रम में विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया।फोटो-भजन सुनाते अपराध निरीक्षक।