देशदिल्ली

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुजनों को ‘राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026’ से किया विभूषित

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुजनों को ‘राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026’ से किया विभूषित

डिजिटल डेस्क, दक्षिणी दिल्ली। शिक्षा निदेशालय की ओर से शनिवार को त्यागराज स्टेडियम में शिक्षक महाकुंभ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली के विभिन्न जिलों से चयनित शिक्षकों को ‘राज्य शिक्षक पुरस्कार 2026’ से सम्मानित किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में गुरुजनों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। शिक्षकों के समर्पण और प्रयासों से विद्यार्थियों के भविष्य को नई दिशा मिलती है।

शिक्षक महाकुंभ में अलग-अलग स्कूलों की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों के योगदान और उनकी उपलब्धियों को भी रेखांकित किया गया।

समारोह में शिक्षा मंत्री आशीष सूद, सांसद बांसुरी स्वराज, शिक्षा निदेशक अंकिता आनंद, विधायक नीरज बसोया और चंदन चौधरी सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक आदि मौजूद रहे।