देशलखनऊ

विनोद निषाद हत्याकांड: KGMU पोस्टमार्टम हाउस पर धरना समाप्त, आश्वासन के बाद माने प्रदर्शनकारी

विनोद निषाद हत्याकांड: KGMU पोस्टमार्टम हाउस पर धरना समाप्त, आश्वासन के बाद माने प्रदर्शनकारी

डिजिटल डेस्क, लखनऊ : गोंडा के विनोद निषाद हत्याकांड को लेकर लखनऊ स्थित KGMU पोस्टमार्टम हाउस पर चल रहा धरना आश्वासन मिलने के बाद समाप्त हो गया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में परिजन और समर्थक मौजूद रहे। विपक्षी दलों के नेताओं के साथ निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद भी धरने में पहुंचे। बीजेपी के विधायक भी प्रदर्शन में शामिल हुए।

परिजनों और समर्थकों ने गोंडा पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि सोशल मीडिया पर की गई एक फेसबुक पोस्ट के बाद विनोद के साथ मारपीट की गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मामले को लेकर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए गए।

धरने में सपा नेता राजपाल कश्यप भी मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और मामले में पुलिस की भूमिका की जांच की मांग की। अधिकारियों की ओर से कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद धरना समाप्त किया गया।