डिजिटल डेस्क, गोरखपुर : परसपुर के रेक्सडिया गांव में मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल विनोद साहनी की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
ADG जोन गोरखपुर राम कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास कर रही है। घटना के बाद गांव में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

