ब्रेकिंग न्यूज़उत्तर प्रदेश

वेल्डिंग के दौरान धान मिल में लगी आग, तीन मजदूर झुलसे

वेल्डिंग के दौरान धान मिल में लगी आग, तीन मजदूर झुलसे

डिजिटल डेस्क, मैनपुरी : दन्नाहार थाना क्षेत्र में वेल्डिंग का काम करते समय धान मिल में अचानक आग लग गई। हादसे में तीन मजदूर झुलस गए। आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। झुलसे मजदूरों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल मजदूरों का आरोप है कि मिल मालिक की ओर से उनसे गैस वेल्डिंग का काम कराया जा रहा था। उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की है। मजदूरों ने मिल मालिक की जिम्मेदारी तय करते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।