ब्रेकिंग न्यूज़उत्तर प्रदेश

मेट्रो निर्माण के दौरान LPG पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, गैस रिसाव से मचा हड़कंप

मेट्रो निर्माण के दौरान LPG पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, गैस रिसाव से मचा हड़कंप

डिजिटल डेस्क, आगरा : एत्माद्दौला थाना क्षेत्र में मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान LPG गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद गैस रिसाव की सूचना से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एहतियातन आसपास का इलाका खाली कराया। सुरक्षा को देखते हुए लोगों की आवाजाही पर भी निगरानी रखी गई। पाइपलाइन को सुरक्षित करने के लिए संबंधित टीमों ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। हादसे के कारण कुछ समय के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा।