देशलखनऊ

लखनऊ : बीजेपी कोर कमेटी की बैठक संपन्न, मिशन-2027 को लेकर बनी रणनीति

लखनऊ : बीजेपी कोर कमेटी की बैठक संपन्न, मिशन-2027 को लेकर बनी रणनीति

डिजिटल डेस्क , लखनऊ : उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक लखनऊ में संपन्न हुई। बैठक में मिशन-2027, संगठन की मजबूती और आगामी चुनावी रणनीति को लेकर विस्तृत मंथन किया गया।

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में यूपी में ‘ऑपरेशन लोटस’ और ‘मिशन हैट्रिक’ को लेकर विशेष रणनीति पर चर्चा हुई। संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ-साथ आगामी अभियानों और कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में विपक्ष की चुनौती से निपटने और जिन क्षेत्रों में पार्टी अपेक्षाकृत कमजोर है, वहां प्रदर्शन बेहतर करने पर विशेष फोकस रखने की रणनीति बनाई गई। संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत करने तथा जनता के बीच लगातार संपर्क बढ़ाने पर भी चर्चा हुई।

कोर कमेटी की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, दोनों उपमुख्यमंत्री और प्रदेश महामंत्री संगठन समेत अन्य प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।