डिजिटल डेस्क, लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपनी तबीयत को लेकर चल रही खबरों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। मायावती के मुताबिक, आकाश आनंद ने सोमवार को उनके आवास पर फोन कर उनकी तबीयत के बारे में जानकारी ली।
मायावती ने बताया कि फोन पर आकाश आनंद को बताया गया कि वह स्वस्थ हैं। इसके बाद आकाश ने कथित तौर पर कहा कि इस फोन कॉल के बारे में उन्हें जानकारी न दी जाए। मायावती ने कहा कि आकाश आनंद अभी भी अपने ससुर के कहने पर चल रहे हैं और अपने विवेक से काम नहीं कर रहे हैं।
बसपा सुप्रीमो ने कहा कि आकाश आनंद के फोन करने की मंशा अच्छी भी हो सकती है और गलत भी। उनके इस बयान के बाद दोनों के बीच संबंधों और आकाश आनंद की राजनीतिक भूमिका को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है।

