अपराधकानपुर

50 से अधिक मुकदमों में आरोपी संजय ढाबा पुलिस मुठभेड़ में घायल

50 से अधिक मुकदमों में आरोपी संजय ढाबा पुलिस मुठभेड़ में घायल

डिजिटल डेस्क , कानपुर। काकादेव थाना क्षेत्र में 5 सितंबर को व्यवसायी अमित कुमार के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। घटना में घायल अमित कुमार की उपचार के दौरान 8 सितंबर को मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चार आरोपियों के नाम सामने आए।

पुलिस के मुताबिक, मामले का मुख्य आरोपी संजय ढाबा है, जिसके खिलाफ 50 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें लगातार प्रयास कर रही थीं।

रविवार को पुलिस टीम ने आरोपी को रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिसकर्मियों पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस के अनुसार, आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पूछताछ में आरोपी ने एक पत्रकार द्वारा सोशल मीडिया पर खुद को निर्दोष बताते हुए वीडियो प्रसारित करने की सलाह दिए जाने की बात बताई है। पुलिस इस बिंदु की भी जांच कर रही है। वहीं, मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।