रामप्रकाश श्रीवास्तव, संवाददाता
कानपुर देहात। कस्बा शिवली समेत आसपास क्षेत्र में गणेश चतुर्थी के मौके पर जगह जगह विराजे गणपति। सोमवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर बम भोला समिति द्वारा गंगाराम पांडेय के दरवाजे एवं मुन्नालाल शर्मा के दरवाजे पर अमरनाथ सेवा समिति द्वारा तथा साकेत धाम पर भक्ति परिषद द्वारा जवाहर नगर में विघ्नेश्वर सेवा समिति द्वारा एवं साकेत नगर कॉलोनी में श्री सिद्धि विनायक सेवा समिति द्वारा विशाल पांडाल के अंदर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर नवयुवकों द्वारा धूमधाम के साथ गणेश महोत्सव का शुभारंभ किया गया।
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कस्बा शिवली में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है गणेश महोत्सव। इस बार भी मां अथैया देवी मंदिर पर आयोजित होने वाले गणेश महोत्सव के अवसर पर गणेश प्रतिमा को अनन्य भक्त गंगाराम पांडेय के दरवाजे पर मंत्रोच्चार के साथ गणेश प्रतिमा स्थापित की गयी। प्रतिमा की स्थापना के बाद भक्तों द्वारा भगवान गणेश की आरती की गयी। कस्बे के युवक गणेश महोत्सव कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। वही कस्बा शिवली स्थित साकेत धाम मंदिर साकेत भक्ति परिषद के भक्तों राम जी मिश्रा कुलदीप बाजपेई रामजी त्रिवेदी गोपाल तिवारी श्यामजी त्रिवेदी ऋषि तिवारी लालजी मिश्रा प्रशांत तिवारी छोटू अनुज बाजपेई द्वारा एवं गांधी नगर में मुन्ना लाल शर्मा के दरवाजे पर विशाल पांडाल के नीचे अमरनाथ सेवा समिति के नवयुवकों द्वारा गणेश प्रतिमा की स्थापना करवाई गई है। जहां देर रात भजन कीर्तन का कार्यक्रम चलता रहा। सुभाष नगर स्थित दुर्गा माता मंदिर में विकास सविता,हितेंद्र सिंह,सचिन,शानू,आशीष,रानू आदि लोगों द्वारा भगवान गणेश की स्थापना की गई। गणेश प्रतिमा स्थापना के अवसर पर प्रमुख रूप से बम भोला समिति के गंगाराम पांडेय अतुल द्विवेदी लल्ला, मोहन तिवारी,सोनू द्विवेदी,नीलू अवस्थी,धीरज द्विवेदी,शिवांग अवस्थी,पूती तिवारी समेत आधा सैकड़ा से अधिक युवक मौजूद रहे। वहीं अमरनाथ सेवा समिति के पर्व सभासद शिवसिंह यादव, सभासद आनन्द कश्यप रितिक कश्यप छोटू यादव सूरज कश्यप गोलू कश्यप आदि युवक मौजूद रहे। वहीं कस्बे के ही साकेत नगर कालोनी में श्री सिद्धिविनायक सेवा समिति के जीतू पांडेय प्रेम कश्यप द्वारा तथा जवाहर नगर मोहल्ले में विघ्नेश्वर सेवा समिति के निखिल कश्यप अभिषेक सत्यम सरस शुभम शिवम कश्यप द्वारा गणेश प्रतिमा स्थापित कर गणेश महोत्सव मनाया जा रहा है।

