अपराधसहारनपुर

पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल की कुर्क संपत्तियों पर फिर लगाए गए बोर्ड, 12 जगह पर प्रशासन की कार्रवाई

पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल की कुर्क संपत्तियों पर फिर लगाए गए बोर्ड, 12 जगह पर प्रशासन की कार्रवाई

डिजिपल डेस्क , सहारनपुर : पूर्व एमएलसी एवं खनन कारोबारी हाजी इकबाल की कुर्क संपत्तियों पर प्रशासन ने एक बार फिर कुर्की के बोर्ड लगवाए हैं। वर्ष 2023 में गैंगस्टर एक्ट के तहत हाजी इकबाल की संपत्तियों को कुर्क किया गया था और इन पर कुर्की के बोर्ड लगाए गए थे।

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल उर्फ बाला के खिलाफ प्रशासन की सख्ती लगातार जारी है। पुलिस और प्रशासन ने पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल उर्फ बल्ला की कुर्क की गई 13 संपत्तियों पर दोबारा कुर्की के बोर्ड लगाने की बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस -प्रशासन द्वारा हाजी इकबाल की इन संपत्तियों को पहले ही कुर्क किया जा चुका था और वहां सरकारी बोर्ड लगाए गए थे। प्रशासन के मुताबिक, कुछ स्थानों पर लगाए गए बोर्ड क्षतिग्रस्त कर दिए गए थे या हटा दिए गए थे। इसके बाद अब करीब 13 संपत्तियों पर दोबारा कुर्की के बोर्ड लगाए जा रहे हैं। एसडीएम सुबोध कुमार ने बताया कि वर्ष 2023 में जिला मजिस्ट्रेट की अदालत के आदेश पर हाजी इकबाल की संपत्तियां कुर्क की गई थीं। कुछ स्थानों पर बोर्ड हटाए जाने या क्षतिग्रस्त होने के बाद उन्हें दोबारा लगवाया जा रहा है। सभी संपत्तियों का अलग-अलग विवरण बोर्ड पर दर्ज है।

प्रशासन के अनुसार, फरवरी 2026 में 275 करोड़ 97 लाख की 56 संपत्तियों को कुर्क करने का आदेश हुआ था। हाजी इकबाल से जुड़ी संपत्तियों पर पुलिस-प्रशासन के ED की ओर से भी कार्रवाई की गई है। एसडीएम सुबोध कुमार ने बताया कि फिलहाल करीब 13 कुर्क संपत्तियों पर बोर्ड लगाने की कार्रवाई की जा रही है। इन बोर्डों पर संपत्ति के कुर्क होने से संबंधित जानकारी दर्ज की जा रही है। प्रशासन के मुताबिक, जिन स्थानों पर पहले लगाए गए बोर्ड खराब हो गए हैं या हटा दिए गए हैं।