अपराधकानपुर

थाईलैंड की महिला से 60 लाख की ठगी और धर्मांतरण का दबाव, आरोपी इरफान गिरफ्तार

थाईलैंड की महिला से 60 लाख की ठगी और धर्मांतरण का दबाव, आरोपी इरफान गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, कानपुर: अनवरगंज क्षेत्र में थाईलैंड की एक महिला से शादी कर 60 लाख की ठगी करने और जबरन धर्मांतरण का दबाव बनाने के आरोप में पुलिस ने आरोपी मोहम्मद इरफान को गिरफ्तार किया है।

उत्तर प्रदेश के कानपुर के अनवरगंज इलाके में धोखाधड़ी और उत्पीड़न का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती के बाद एक युवक ने थाईलैंड जाकर विदेशी महिला से खुद को कुंवारा बताकर शादी की और लगभग 60 लाख रुपये ठग लिए। जब पीड़ित महिला अपना हक मांगने और आरोपी को ढूंढते हुए कानपुर उसके घर पहुंची तो उसके साथ मारपीट की गई और साथ रखने के लिए धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला का कहना है कि वह अपने पैसे वापस चाहती है

सोशल मीडिया से शुरू हुई कहानी

पीड़ित थाईलैंड की नागरिक है और वहां अपना कैंटीन व रेस्टोरेंट का व्यवसाय चलाती है। महिला का दावा है कि इरफान से उसकी मुलाकात करीब चार साल पहले इंस्टाग्राम पर हुई थी हुई थी। महिला के अनुसार, उसकी कानपुर के अनवरगंज निवासी इरफान से सोशल मीडिया पर बातचीत शुरू हुई थी जो जल्द ही गहरी दोस्ती में बदल गई। इसके बाद इरफान थाईलैंड पहुंचा और खुद को अविवाहित बताकर महिला को शादी का झांसा दिया। दोनों ने वहां शादी कर ली।

60 लाख की ठगी

शादी के बाद इरफान ने बहानें से महिला से करीब 60 लाख रुपये अपने पास ट्रांसफर करा लिए। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि यह रकम उसने अपने व्यापार की आय और कुछ रिश्तेदारों से उधार लेकर इकट्ठा की थी। इतनी बड़ी रकम लेने के बाद आरोपी भारत लौट आया और उसने महिला से हर तरह का संपर्क तोड़ लिया था।

आरोपी ने धर्मांतरण की रखी शर्त

पति से संपर्क टूटने के बाद परेशान विदेशी महिला 6 अक्टूबर 2026 की दोपहर उसे खोजते हुए अनवरगंज स्थित उसके घर जा पहुंची। महिला का आरोप है कि वहां न केवल उसके साथ मारपीट की गई, बल्कि उस पर धर्म परिवर्तन करने का भी भारी दबाव बनाया गया। उससे स्पष्ट कहा गया कि वह धर्म परिवर्तन करेगी तभी वह उसके साथ वैवाहिक जीवन व्यतीत कर सकेगा। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस शादी से जुड़े दस्तावेज पैसों के लेनदेन और महिला की ओर से लगाए गए अन्य आरोपों की जांच कर रही है।

जांच में जुटी पुलिस

सूचना के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। अनवरगंज थाने में गंभीर धाराओं में FIR दर्ज कर ली गई है और पुलिस ने आरोपी इरफान को गिरफ्तार कर लिया है। महिला के बताए गए पैसों के लेन-देन और अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई है और कार्रवाई की जा रही है। महिला ने जो उसने अपने व्यापार और रिश्तेदारों से उधार लेकर दी थी, समेत अन्य सभी तथ्यों का की पुलिस जांच की जा रही है।