ब्रेकिंग न्यूज़

बुद्ध लाल वर्मा इंटर कॉलेज के प्रबंध समिति के अध्यक्ष बने चंद्रपाल वर्मा

बुद्ध लाल वर्मा इंटर कॉलेज के प्रबंध समिति के अध्यक्ष बने चंद्रपाल वर्मा

रामप्रकाश श्रीवास्तव, संवाददाता

कानपुर देहात। शिवली क्षेत्र के भेवान गांव स्थित बुद्ध लाल वर्मा इंटर कॉलेज भेवान में रविवार को काफी गहमा-गहमी के बीच प्रबंध समिति का चुनाव संपन्न हुआ। प्रबंध समिति के चुनाव में अध्यक्ष पद पर चंद्रपाल वर्मा तथा प्रबंधक पद पर रामदास वर्मा एवं उप प्रबंध पद पर प्रताप राजपूत भारी मतों के अंतर से निर्वाचित हुए वहीं पूर्व प्रबंधक स्वर्गीय बुद्धलाल वर्मा की पत्नी एवं पुत्री को करारी हार का सामना करना पड़ा। प्रबंध समिति के सदस्यों एवं क्षेत्रीय लोगों ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर जोरदार ढंग से स्वागत किया।
भेवान गांव स्थित बुद्ध लाल वर्मा इंटर कॉलेज भेवान की प्रबंधन समिति का चुनाव निर्वाचन अधिकारी सह विद्यालय निरीक्षक कुलदीप वर्मा की मौजूदगी में काफी गहमा-गहमी के बीच संपन्न हुआ। प्रवीण समिति के चुनाव को लेकर दोनों पक्षों के बीच काफी तनातनी थी। चुनाव में कुल 44 मतदाताओं में से 36 लोगों ने पहुंच अपने मताधिकार का प्रयोग किया। प्रबंध समिति के अध्यक्ष पद पर चंद्रपाल वर्मा को 24 मत हासिल हुए जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी पूर्व प्रबंधक स्वर्गीय बुद्ध लाल वर्मा की पत्नी मुन्नी देवी को मात्र 12 मतों पर संतोष करना पड़ा वहीं प्रबंधक पद पर रामदास वर्मा को 24 मत प्राप्त हुए जबकि प्रतिद्वंदी पूर्व प्रबंधक सर जी बुद्ध लाल वर्मा की पुत्री एवं इससे पहले प्रबंधक रही कंचन वर्मा को मात्र 12 मत ही हासिल हो सके। उपाध्यक्ष पद पर गीता देवी को 24 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी बेचेलाल वर्मा को मात्र 12 मतों पर संतोष करना पड़ा। इसी प्रकार उप प्रबंधक पद पर क्षेत्र के जाने-माने समाजसेवी प्रताप सिंह राजपूत को 24 मत प्राप्त हुए उनके प्रतिद्वंद्वी केरम सिंह को 12 मत ही प्राप्त हो सके। कोषाध्यक्ष पद पर प्रेमचंद वर्मा को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। प्रबंध समिति के चुनाव में अंतिम दौर तक दोनों पक्षों के बीच उठा पटक जारी रही। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों का प्रबंध समिति के सदस्यों एवं क्षेत्रीय लोगों द्वारा माल्यार्पण कर जोरदार ढंग से स्वागत किया गया। सभी पदाधिकारी के निर्वाचित होने पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुभाष वर्मा छेदीलाल वर्मा प्रधान पति चंद्रशेखर राजपूत विमलेश तिवारी आदि लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।