ब्रेकिंग न्यूज़गौतम बुद्ध नगर

मांगों के समर्थन में धरना पंचायत करने वाले किसान संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया

मांगों के समर्थन में धरना पंचायत करने वाले किसान संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया

डिजिटल डेस्क , गौतमबुद्ध नगर: किसान संघर्ष मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सोमवार को किसान सभा के दफ्तर से प्राधिकरण की ओर कूच किया। अपना हक लेकर रहेंगे, 10 प्रतिशत प्लाट लेकर रहेंगे के नारे लगाते हुए निकले प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। किसान संघर्ष मोर्चा ने प्रशासन की कार्रवाई की कड़ी निंदा की। किसान नेताओं का कहना है कि सरकार ने पहले 10 प्रतिशत विकसित आबादी के प्लाट सहित मांगों पर बातचीत का भरोसा दिया था, लेकिन समाधान नहीं हुआ। इसके बाद 30 जुलाई से आंदोलन तेज करने का फैसला लिया गया था।

बता दें कि किसान नेता डा. रुपेश वर्मा, इंद्र प्रधान और सोरन प्रधान के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में करीब 100 से अधिक किसान को हिरासत में लिया गया, जिनमें 32 महिलाएं शामिल हैं। आंदोलन को रोकने के लिए धरना स्थल को पुलिस छावनी में बदल दिया गया है और पूरे जनपद की पुलिस तैनात की गई है।

दमन से आंदोलन नहीं रूकेगा

समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्र प्रधान ने कहा कि दमन से आंदोलन नहीं रुकेगा। डा. रुपेश वर्मा ने कहा कि पुलिस बल के दम पर किसानों का हौसला नहीं तोड़ सकतीं। जब तक हक नहीं मिलेगा संघर्ष जारी रहेगा। मोर्चा ने हिरासत में लिए गए किसानों की तुरंत छोड़ने की मांग की है।