कानपुर देहात। रसूलाबाद थाने में तैनाती के दौरान पीड़ित महिलाओं और एक अधिवक्ता के साथ अभद्रता और दुर्व्यवहार को लेकर विवादों में रहे दरोगा राम सिंह का स्थानांतरण कर दिया गया है। उन्हें अब मंगलपुर थाना भेजा गया है।
दरोगा राम सिंह की कार्यशैली को लेकर पूर्व में शिकायतें सामने आई थीं। आरोप लगाया गया था कि थाना परिसर में फरियाद लेकर पहुंचने वाली महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया तथा एक अधिवक्ता से भी दुर्व्यवहार और धमकी देने का मामला सामने आया था।
