देशराजस्थान

CA का फिल्मी स्टाइल मे अपहरण,भागते समय नाले में पलटी मर्सिडीज,आरोपी मौके से फरार

CA का फिल्मी स्टाइल मे अपहरण,भागते समय नाले में पलटी मर्सिडीज,आरोपी मौके से फरार

डिजिटल डेस्क , राजस्थान: जयपुर के सेंट्रल पार्क के पास एक CA को कथित तौर पर उसकी मर्सिडीज कार में अगवा किए जाने का मामला सामने आया है। आमेर में कार की दूसरे वाहन से टक्कर होने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने कार से नकली पिस्तौल और चाकू बरामद किया है और मामले की जांच में जुटी है।

आपको बता दे कि राजधानी जयपुर में एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के अपहरण की सनसनीखेज घटना से हड़कंप मच गया। सेंट्रल पार्क के बाहर दो बदमाशों ने कथित तौर पर नकली पिस्तौल और चाकू दिखाकर CA राजीव गुप्ता को उनकी मर्सिडीज में ही अगवा कर लिया। घटना के बाद बदमाश तेज रफ्तार से कार को दिल्ली रोड की ओर ले जा रहे थे। इसी दौरान नाई की तलाई क्षेत्र के पास मर्सिडीज अनियंत्रित हो गई। कार ने रास्ते में कुछ वाहनों को टक्कर मारी और फिर सड़क से नीचे उतरकर झाड़ियों में फंस गई। कार में लगे पैनिक बटन के एक्टिवेट होने के बाद परिवार को घटना की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और राजीव गुप्ता को वहां से सुरक्षित निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन बुलाकर नाले में फंसी गाड़ी को बाहर निकालकर थाने पहुंचाया गया है। पुलिस ने गाड़ी से नकली पिस्तौल और चाकू बरामद किया है। अब पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है। बदमाश कौन थे, अपहरण के पीछे वजह क्या थी और उनका असली मकसद क्या था?

बता दे कि राजीव गुप्ता हर रोज की तरह सुबह सेंट्रल पार्क में मॉर्निंग वॉक करने के लिए गए थे। राजीव गुप्ता मॉर्निंग वॉक करने के बाद वह अपनी कार से जाने लागे थे तभी दो नकाबपोश बदमाशों ने CA राजीव गुप्ता पर नकली पिस्टल लगा दी और दूसरे ने धारदार चाकू गले मे लगा दिया था।