अपराधउत्तर प्रदेश

विनोद साहनी हत्याकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार, सोशल मीडिया पोस्ट से नाराज थे आरोपी, SO समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

विनोद साहनी हत्याकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार, सोशल मीडिया पोस्ट से नाराज थे आरोपी, SO समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

डिजिटल डेस्क, गोंडा : विनोद साहनी हत्याकांड में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शुभम, सुभाष और आकाश के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक तीनों ने विनोद साहनी के साथ मारपीट की थी।

बताया गया कि विनोद के सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर आरोपी नाराज थे। इसी विवाद में उनके साथ मारपीट की गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

वहीं दूसरी ओर मामले में SP ने एक बड़ा एक्शन लेते हुए SO समेत तीन पुलिसकर्मयों को निलंबित कर दिया है। अब तक मामले में तीन आरोपियों की भी गिरफ्तारी हो चुकी है। इसके अलावा तीन नई पोस्टिंग भी की गई हैं। एसपी ने परसपुर के SO, चौकी इंचार्ज और बीट सिपाही को निलंबित करते हुए तीनों के खिलाफ विभागीय जांच बैठा दी है। बताया गया कि एसओ परसपुर को करीब 15 दिन पहले ही चेतावनी दी गई थी, लेकिन इसके बाद भी उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ। हत्याकांड के बाद पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवालों के बीच एसपी ने डैमेज कंट्रोल के तहत यह कार्रवाई की है। निलंबित पुलिसकर्मियों की जगह नई तैनाती भी कर दी गई है।