देशलखनऊ

बसपा को झटका: पूर्व लोकसभा प्रत्याशी देववृत्त त्यागी ने दिया इस्तीफा, बोले- आकाश आनंद को निकालना गलत फैसला

बसपा को झटका: पूर्व लोकसभा प्रत्याशी देववृत्त त्यागी ने दिया इस्तीफा, बोले- आकाश आनंद को निकालना गलत फैसला

डिजिटल डेस्क, लखनऊ : आकाश आनंद को बहुजन समाज पार्टी से बाहर किए जाने के बाद पार्टी में असंतोष के स्वर उठने लगे हैं। मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से पूर्व बसपा प्रत्याशी रहे देववृत्त त्यागी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा बसपा सुप्रीमो मायावती को भेजा है।

देववृत्त त्यागी ने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने की जरूरत है, लेकिन पार्टी में लगातार फेरबदल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यालय में बैठे कुछ लोगों की वजह से संगठन कमजोर हो रहा है।

त्यागी ने आकाश आनंद को पार्टी से बाहर किए जाने के फैसले पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि चुनाव के समय आकाश आनंद को पार्टी से निकालना गलत निर्णय है। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में संगठन को मजबूत करने पर ध्यान दिया जाना चाहिए था।

देववृत्त त्यागी के इस्तीफे के बाद मेरठ में बसपा के भीतर हलचल बढ़ गई है। दावा किया जा रहा है कि पार्टी के कई पुराने कार्यकर्ता भी मौजूदा परिस्थितियों से नाराज हैं और पार्टी छोड़ने पर विचार कर रहे हैं। हालांकि, इन संभावित इस्तीफों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।