डिजिटल डेस्क , मेरठ : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में हरियाणवी गाना बज रहा है। जिलाबदर हिस्ट्रीशीटर के “भतीजे ने जेल के पास एक खटोला जेल के भीतर, एक खटोला जेल के बाहर” गाने पर रील बनाई जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई । वीडियो शुक्रवार को सामने आया। वीडियो में कुछ युवक जेल के बाहर खड़े नजर आ रहे हैं पीछे जेल की ऊंची दीवार और मुलाकात के लिए इंतजार करते लोग भी दिखाई दे रहे हैं ।वीडियो में गाना बज रहा है “एक खटोला जेल के भीतर, एक खटोला जेल के बाहर” वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया । जिसके बाद इस मामले में पुलिस में अब मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
आपको बता दे जेल और चौकी-थानों पर रील बनाकर वायरल करना ट्रेंड बन गया है। शुक्रवार को मेरठ में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें कुछ युवक मेरठ जेल पर खड़े नजर आ रहे हैं । जेल के बाहर दीवार को दिखाते हुए “एक खटोला जेल के अन्दर, एक खटोला जेल के बाहर” गाने पर रील बनाई गई और इस सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया। वीडियो में दिख रहा है एक युवक नदीम मेवाती हिस्ट्रीशीटर का भाई शहजाद बताया जा रहा है । बताया जा रहा है कि शहजाद अपने साथियों के साथ जेल में बंद फिरोज उर्फ भूरा से मुलाकात करने पहुंचे थे। वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया इसके बाद यह वायरल हो गया।
आरोपियों पर मुकदमा दर्ज
वही इस पूरे मामले में अब मेरठ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है मेरठ के एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि एक सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो संज्ञान में आया है। जिसमें एक गाना है ” एक खटोला जेल के अंदर, एक खटोला जेल के बाहर” जिसमें लगभग चार से पांच युवक दिख रहे हैं पुलिस ने गंभीरता से इसको लिया है और इस पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है यह किस कारण वश इन लोगों ने बनाया और इस प्रकार की रील बनाकर दहशत बनाने वाला माहौल बनाया ,यह गैरकानूनी है इस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी मामलों की जांच की जा रही है । जितने भी लोग इस मामले में संज्ञान में आएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

